• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – नानपुर थाना क्षेत्र के फाटा सांव गांव में बजा रहे थे DJ शिकायत मिलते ही जप्ती कर की गयी कार्यवाही ।

अलीराजपुर – नानपुर थाना क्षेत्र के फाटा सांव गांव में बजा रहे थे DJ शिकायत मिलते ही जप्ती कर की गयी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फाटा में दिन दहाड़े सांव कार्यक्रम में तेज आवाज में दो DJ. बजाए जा रहे थे, जिसकी सुचना मिलते ही नानपुर थाने से त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो ही DJ. जप्त कर कार्यवाही की गयी , ज्ञात रहे की सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और मध्यप्रदेश शासन द्वारा सख्त आदेश है की DJ. प्रतिबंधित किये जाये और इसी कड़ी में कार्यवाही लगातार देखने को मिल रही है , वही आदिवासी समाज में मिशन D3 जैसी जजागरण मुहीम चल रही है जिसमे दहेज दारू और DJ. को नियंत्रण करने अथवा कम करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है हालांकि समाज जनो ने शादी जैसे आयोजन में एक DJ. चलाने देने की बात रखी है ताकी शादी समारोह में समस्या न आये जिसका जिलेभर में पालन भी किया जा रहा है किन्तु कुछ DJ. संचालको की मनमानी भी सामने नजर आरही है जिसकी वजहसे विगत दो दिनों में दो बड़ी कार्यवाही देखने को मिली जिसमे से थाना चांदपुर अंतर्गत एक DJ. जप्त किया गया वही आज नानपुर के फाटा ग्राम में बजने वाले दोनो ही DJ. को जप्त कर थाना नानपुर में कार्यवाही की गयी , वही आदिवासी समाज और मिशन D3 टीम ने अपील की है की शादी या अन्य सभी सामाजिक बड़े कार्यक्रम में विदेशी शराब न पीना है न पिलानी है वही DJ. शादी में एक ही चलाने की बात कही है और इसका पालन करने पर सम्मानित भी किया जाने की घोषणा की है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top