• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – रक्तदान शिविर एवं टीबी मुक्त अभियान आयोजित किया गया , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत ने विद्यार्थीयों को किया प्रेरित ।

अलीराजपुर – रक्तदान शिविर एवं टीबी मुक्त अभियान आयोजित किया गया , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत ने विद्यार्थीयों को किया प्रेरित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , जयपालसिंह खरत जी , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वालपुर सरपंच ने रक्तदान शिविर में शामिल होकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रक्तदान महादान करने के लिए प्रेरित किया। जयपालसिंह जी ने विद्यार्थियों को अपने गांव को टीबी मुक्त अभियान से जुड़कर ग्राम को टीबी मुक्त करने के लिए सभी को  शपथ भी दिलाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तदूत  कादु डुडवे जी ने छात्र-छात्राओं को सिकल एनीमिया की जाँच, क्षेत्र में युवाओं को सिकल सेल के प्रति जागरूक होकर समाज, समुदाय में इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करें एवं रक्त की जरूरत को पूरी करने के लिए रक्तदान जरूर करें। रक्तदान शिविर में विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय बघेल एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. संतोष सोलंकी ने भी विद्यार्थियों को  टीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं चल रहे 100 दिवसीय  निक्षय कार्यक्रम की जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया एवं विद्यार्थियों को निक्षय मित्र  बनने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय स्टॉफ एवं एनएसएस स्वयंसेवको ने मिलकर 22 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया। रक्तदान शिविर में संजय जी रावत की टीम द्वारा सेवा दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गीतांजली वर्मा ने की एवं प्रो. राजेश बारिया, प्रो. नीलम पाटीदार, सायसिंग अवास्या, विशाल देवड़ा, मोहन कुमार डोडवे , प्रो. प्रवीण प्रजापति, इंदरसिंह सोलंकी, कैलाश डोडवा, लालू किराड़, रितेश सोलंकी, नारायण निंगवाल, लोकेश सस्तिया , रमेश , अनिल डोडवा, दीपक , विकास खरत, ,अल्पेश डावर,  कु.वसीता , कु. अमिता, कु. मनीषा ,बन्दर सिंह , भावेश, आदि स्वंयसेवक ने रक्तदान किया , कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश अजनार ने किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top