• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्राम बोकाडिया में 10 करोड़ 27 लाख 81 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का किया भूमि पूजन ।

अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्राम बोकाडिया में 10 करोड़ 27 लाख 81 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का किया भूमि पूजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – विधानसभा के दूर दराज के गांव में विकास के लिए लगातार काम चल रहे हैं अभी हाल ही मे सोरवा क्षेत्र में विद्युत ग्रिड का भूमि पूजन मेरे द्वारा किया गया था वहां पर भी भूमि पूजन के साथ-साथ सड़कों के निर्माण के लिए काम प्रारंभ होने वाला है बोकाडिया पंचायत के निचवास से ताडआमंबा फलिया तक  सड़क बनाने की मांग बहुत पुरानी है मैंने मेरे विधानसभा चुनाव के समय इस क्षेत्र की जनता से वादा किया था की विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यहां पर सड़क का निर्माण किया जाएगा इस कार्य को लेकर जिला पंचायत सदस्य भदू भाई पचाया द्वारा भी लगातार सक्रियता से अवगत कराया गया। उक्त बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने 10 करोड़ 27 लाख 81 हजार की लागत से बनने वाली सड़क के भूमि पूजन के अवसर पर कही। इस दौरान भाजपा जिला पंचायत सदस्य भदू भाई पचाया भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोटू शाह वरिष्ठ भाजपा नेता भूवान सिंह चौहान भाजपा नगर मंडल महामंत्री राजेश गुप्ता संदीप राही पूर्व जिला पंचायत सदस्य  अमन सिंह भिंडे सोरबा मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान सहित विभागीय अधिकारी मंचासिन थे , विधानसभा में विकास की कमी नहीं आने दूंगा , भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सड़क बिजली पानी कि इस प्रकार से व्यवस्था की जाए की वहां के मूल निवासियों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़ा और इसी के चलते हमारे द्वारा लगातार 33 के वि के ग्रीड भी लगाया जा रहे हैं साथ ही सड़कों की व्यवस्था के साथ-साथ नल जल योजना के माध्यम से फलियां फलियां में पानी की व्यवस्था भी की जा रही है एक समय था जब कांग्रेस के राज में ग्रामीण क्षेत्र तो ठीक शहरों में भी बिजली पानी और सड़क से आम जनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब हम कह सकते हैं कि हमारे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ गांव भी विकास भी विकास की दौड़ में आगे चल रहा है। कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकसित मध्य प्रदेश की ओर आगे बढ़ रहा है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top