• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , सांसद अनीता चौहान ने मकर संक्रांति पर गिल्ली – डंडा खेला और पतंगबाजी भी की , भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पारंपरिक खेलो का खूब लिया आनंद ।

अलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , सांसद अनीता चौहान ने मकर संक्रांति पर गिल्ली – डंडा खेला और पतंगबाजी भी की , भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पारंपरिक खेलो का खूब लिया आनंद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
देखिए वीडियो

अलीराजपुर – मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सांसद अनिता नागरसिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर के खेल मैदान में पारंपरिक खेलों और पतंगबाजी का भव्य आयोजन किया गया , इस आयोजन ने न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को सजीव रखने का संदेश भी दिया , सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने गिल्ली-डंडा खेलते हुए कहा कि ये खेल हमारी विरासत का हिस्सा हैं, जो हमें सादगी और सामूहिकता का महत्व सिखाते हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने पतंग उड़ाते हुए कहा कि मकर संक्रांति का यह पर्व हमें नई ऊंचाइयों को छूने और एकजुटता बनाए रखने की प्रेरणा देता है , कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया। सभी ने पारंपरिक खेलों और पतंगबाजी का भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन ने बचपन की यादों को ताजा करने के साथ ही सामूहिकता और खुशी के माहौल को और भी खास बना दिया , सांसद और मंत्री ने सभी को दी शुभकामनाएं , इस अवसर पर सांसद अनिता नागरसिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल खुशियों का, बल्कि ऊर्जा, समृद्धि और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को इस पर्व का संदेश अपनाने और एक-दूसरे के साथ प्रेम और सहयोग का भाव बनाए रखने की अपील की , यह जानकारी मिडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा द्वारा दी गईं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top