• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – एसडीएम प्रियांशी भंवर की सार्थक पहल , ग्राम पंचायत बरझर मे किया गया जनसुनवाई का आयोजन , आंगनवाड़ी केंद्र एवं उप स्वास्थ केंद्र का किया निरिक्षण ।

अलीराजपुर – एसडीएम प्रियांशी भंवर की सार्थक पहल , ग्राम पंचायत बरझर मे किया गया जनसुनवाई का आयोजन , आंगनवाड़ी केंद्र एवं उप स्वास्थ केंद्र का किया निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो  ( निरिक्षण )

अलीराजपुर – आज मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद नगर ( भाभरा ) एसडीएम सुश्री प्रियांशी भंवर द्वारा नवाचार करते हुए ग्राम पंचायत बरझर मे जनसुनवाई का आयोजन किया गया , इस नई पहल से प्रशासन और आम – जन का सीधा संवाद एवं इस माध्यम से उनकी समस्या का निराकरण ग्राम स्तर पर ही करने की सार्थक पहल की शुरुआत आज की गईं , इस पहल से ग्राम वासी काफ़ी ख़ुश एवं संतुष्ट नजर आए , एसडीएम भंवर द्वारा एक एक कर ग्राम वासियो की समस्याओ को सुना गया , जन सुनवाई मे कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए , एसडीएम द्वारा संबंधित ब्लॉक स्तर अधिकारीयों को निराकरण करने के निर्देश दिए है उसके बाद एसडीएम भंवर द्वारा उप स्वास्थ केंद्र महेंद्रा का निरिक्षण किया गया जहाँ ठेकेदार द्वारा भवन का कार्य पूर्ण नहीं किया गया एवं स्वास्थ विभाग को नहीं सौपा गया इसपर एसडीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए उसके बाद एसडीएम भंवर आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची जहाँ उन्होने भवन की स्थिति जर्जर देखि एवं उस भवन को जमीन दोज करने के निर्देश दिए , इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र तोमर सहित अन्य अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित रहे ।

फोटो 2  ( जनसुनवाई )

एसडीएम प्रियांशी भंवर द्वारा हमसे बात करते हुए यह बताया गया की जन सुनवाई हर मंगलवार प्रत्येक ग्राम स्तर पर आयोजित की जाएगी एवं समय समय पर ग्राम स्तर तक पहुंचकर निरिक्षण किया जाएगा , आम – जन की समस्या का समाधान एवं शासन स्तर पर चल रहे कार्यों मे कतई लापरवाही बर्दाश नहीं की जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top