• Home
  • Uncategorized
  • आलीराजपुर – जमीन विवाद में फायरिंग एक घायल , वन भूमि पर एक पक्ष ने बुवाई करने से रोका था , दूसरे पक्ष ने चलाई गोलियां ।

आलीराजपुर – जमीन विवाद में फायरिंग एक घायल , वन भूमि पर एक पक्ष ने बुवाई करने से रोका था , दूसरे पक्ष ने चलाई गोलियां ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – जिले के जोबट थाना क्षेत्र के ग्राम देवलई में वन विभाग की जमीन पर बुवाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। इस घटना में जुवानसिंग नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया , घटना देर रात की है। एक पक्ष वन विभाग की जमीन पर बुवाई कर रहा था। दूसरे पक्ष ने उन्हें बुवाई करने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं , घायल जुवान सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गुजरात के दाहोद अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

मामले में एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी ने बताया कि अभी फिलहाल एक आरोपी की पहचान हुई है जो फरार है जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। देर रात का मामला है पूछताछ में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top