• Home
  • जोबट
  • जोबट – नेत्रदानी स्व . बालकृष्णजी खत्री के पावन पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन , 70 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ ।

जोबट – नेत्रदानी स्व . बालकृष्णजी खत्री के पावन पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन , 70 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

जोबट – नेत्रदानी स्व . बालकृष्णजी खत्री के पगड़ी रस्म में पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन जिसमें 70 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ रक्तदान समिति के सदस्य कपिल राठौड़ ने नेत्रदान और रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि नेत्रदानी स्व.बालकृष्ण जी खत्री के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक अलीराजपुर स्टॉफ द्वारा शासन के के नियमों का पालन करते हुए किया गया जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 70 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया जिसमें मातृशक्ति की अहम भूमिका रही कुल , 25 मातृशक्ति ने रक्तदान किया तथा 45 पुरुष ने रक्तदान किया अधिकतर मातृशक्तियो ने पूरे उत्साह से पहली बार रक्तदान किया , आयोजन में अलीराजपुर ब्लड बैंक लेब टिम, चिकित्सक जोबट अस्पताल,ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट का विशेष सहयोग रहा , रक्तदुत समिति सदस्य अश्विनजी नागर,ओर कादु डुडवे ने बताया आये दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल अलीराजपुर , एवं शासकीय अस्पताल जोबट में रक्त की बहुत आवश्यकता बनी रहती है रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। परिवार को ब्लड डोनेशन ग्रुप द्वारा प्रेरित कर रक्तदान शिविर का आयोजन पीड़ित मानवता सेवार्थ किया गया। अलीराजपुर जिले में पगड़ी रस्म में 81वा और जोबट नगर का 32 वा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप रक्तदान शिविर आयोजित किया, परिवारजनों ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया , कार्यक्रम में आये सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान को अपने समाज एवं परिवार की परंपरा बनाने का निवेदन विशेष रूप से किया गया ।

Releated Posts

जोबट – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर बता दिए नियम , टाइम लिमिट भी तय , उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीतू माथुर द्वारा जारी ध्वनि…

ByByनयन टवली May 23, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top