• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने ली पुलिस अधिकारियो की बैठक , नशाखोरी एवं सट्टे जुवे पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश ।

झाबुआ – एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने ली पुलिस अधिकारियो की बैठक , नशाखोरी एवं सट्टे जुवे पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पुलिस कंट्रोल रूम झाबुआ में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा क्राइम मीटिंग ली गई , उक्त मीटिंग में लंबित अपराधों एवं शिकायत की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सभी एसडीओपी एवं थाना व चौकी प्रभारियों से सभी लंबित मामलों पर चर्चा कर निकाल हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये , जिले में नशाखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों के सेवन , परिवहन , विक्रय आदि पर कड़ी नजर रखने व प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए , साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गस्त एवं चेक किया जाने हेतु निर्देशित किया गया , थाना क्षेत्र के बदमाशों पर सतत निगाह रखते हुए उनकी सक्रियता पाए जाने पर विधिवत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं असामाजिक गतिविधियों जैसे अवैध आर्म्स, जुआ-सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिये साथ ही जिले में बाहर से आने वाले लोगो की जानकारी एकत्रित करने व संदिग्ध पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए एवं किरायेदार, किराए की दुकानों आदि के वेरिफिकेशन करने के निर्देश भी दिए गए , मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं शिकायतों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के कड़े निर्देश दिये। जिले में लंबित समंस / वारंटों एवं सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा की गई। साथ ही गुम नाबालिकों की पतारसी व दस्तयाब कर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए , उक्त क्राईम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे , डीएसपी कमलेश शर्मा , समस्त एसडीओपी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top