• Home
  • जोबट
  • अलीराजपुर – नेत्र संकलन केंद्र को मिला 118 वा नेत्रदान , परमार समाज जोबट की वरिष्ठ श्रीमती धापू बेन परमार के मृत्यु उपरांत परिवार ने नेत्र दान करने की इच्छा जताई ।

अलीराजपुर – नेत्र संकलन केंद्र को मिला 118 वा नेत्रदान , परमार समाज जोबट की वरिष्ठ श्रीमती धापू बेन परमार के मृत्यु उपरांत परिवार ने नेत्र दान करने की इच्छा जताई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – जोबट नगर के सब्रांत परमार परिवार एवं राजपुरोहित परिवार से संबंध रखने वाली  श्रीमती धापू बेन परमार का सायं काल निधन हुआ, परिवार के जेष्ठ पुत्र गोपाल परमार ने नेत्र संकलन केंद्र के संचालक डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना को नेत्रदान की इच्छा जताई, तत्काल नेत्र संकलन केंद्र के दल प्रमुख अश्विन नागर, सहायक कपिल राठौड़, टेक्नीशियन अजमेर सिंह डावर, दिवंगत के निवास पर पहुंच कर दोनों आंखों का कार्निया निकालकर आइस बॉक्स में सुरक्षित किया, दल सहायक कपिल राठौड़ ने अवगत करवाया कि एक कार्निया से अब छह लोगों के जीवन में रोशनी आती है, परिवार जनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ,परिवार जनों को संभल बधाने, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दल द्वारा गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कॉर्निया को प्रातः पहली बस से आई बैंक विजय नगर इंदौर भिजवाया गया,ज्ञात हो की यह नेत्र संकलन केंद्र का 118 वा नेत्रदान है ,जानकारी मीडिया प्रभारी शिवराम वर्मा ने दी

Releated Posts

जोबट – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर बता दिए नियम , टाइम लिमिट भी तय , उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीतू माथुर द्वारा जारी ध्वनि…

ByByनयन टवली May 23, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top