• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत ने किया भूमि पूजन , उमराली में पंचायत भवन और 2 आंगनबाड़ी भवन का 59.93 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण ।

अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत ने किया भूमि पूजन , उमराली में पंचायत भवन और 2 आंगनबाड़ी भवन का 59.93 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा विकास कार्य को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल निर्माण से लेकर छोटे-छोटे पुलिया ब्रिज सड़क निर्माण और स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके आज सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल निर्माण हॉस्टल निर्माण कर  बच्चों को अच्छे शिक्षा सुलभ हो सके ऐसा प्रयास किया जा रहा है विकास कार्य को लेकर डॉक्टर मोहन यादव कि भाजपा सरकार कृत संकल्पित है और इसी कड़ी में उमराली के बाजार फ़लिया में 59.93 लाख रुपए की लागत से दो नवीन आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का भूमि पूजन किया जा रहा है यह बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने उमराली में आयोजित भूमि पूजन के अवसर पर कही। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत जनपद अध्यक्ष रेवली बाई गरासिया जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया पूर्व मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह खरत खेमराज भाई पूर्व जनपद अध्यक्ष गणपत भाई कनेश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सरपंच मौजूद थे ।

फोटो 2

विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी , भूमि पूजन के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं और हमारे द्वारा लगातार प्रयास कर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है मेरे द्वारा लगातार भोपाल जाकर योजना बनाते हुए अलीराजपुर जिले में विकास के कार्यों को गति प्रदान करने का काम किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की बड़ी योजना के रूप में मां नर्मदा लिंक परियोजना का जल पूरे जिले के गांव में पहुंचकर किसान को आर्थिक रूप से मजबूत  करने वाला है वही भाजपा सरकार द्वारा बिजली निरंतर रूप से किसानों को मिले इसके लिए पूरे जिले में अलग-अलग स्थान पर विद्युत ग्रिड भी बनाया जा रहे हैं आने वाले समय में अलीराजपुर जिला खेती किसानी में पंजाब जैसा विकसित होगा। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा  कि जब किसान को 24 घंटे बिजली और पानी मिलेगा तो जो जितनी मेहनत करेगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने आम जनों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दि है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top