• Home
  • जोबट
  • आलीराजपुर – जोबट विधायक सेना पटेल ने उबड़ल के किसानों की सिंचाई समस्या को लेकर , कलेक्टर माथुर से की मुलाकात , आवेदन सौंपा ।

आलीराजपुर – जोबट विधायक सेना पटेल ने उबड़ल के किसानों की सिंचाई समस्या को लेकर , कलेक्टर माथुर से की मुलाकात , आवेदन सौंपा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ने उबड़ल ग्राम के सरपंच एवं ग्रामीणों के साथ कलेक्टर नीतू माथुर से मुलाकात कर किसानों की गंभीर सिंचाई समस्या से अवगत कराया , इस दौरान रबी की फसल गेहूं , चना एवं सरसों की सिंचाई हेतु उबगारी तालाब से उबड़ल डेम में पानी छोड़े जाने की मांग प्रमुखता से रखते हुए संबंधित आवेदन सौंपा गया , विधायक ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया गया था , जिसके बाद कुछ समय के लिए पानी छोड़ा गया, किंतु बाद में पानी बंद कर दिए जाने से डेम तक पानी नहीं पहुंच सका , वर्तमान में फसलें पानी के अभाव में सूखने की कगार पर हैं , जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है , मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए , ताकि शीघ्र पानी छोड़ा जा सके और किसानों की फसल सुरक्षित रह सके , इस अवसर पर उबड़ल ग्राम के सरपंच , ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे , विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – जोबट मे व्यापारी की दुकान से हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा , गेंग को किया गिरफ्तार , 19 लाख रूपए नगदी एवं बलेनो कार जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त…

ByByनयन टवली Jun 22, 2026

जोबट – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर बता दिए नियम , टाइम लिमिट भी तय , उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीतू माथुर द्वारा जारी ध्वनि…

ByByनयन टवली May 23, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top