• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित ।

अलीराजपुर – कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्‍यक्षता में 16 फरवरी 2025 को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली परीक्षा के लिए किए जा रहे रजिस्ट्रेशन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुन सिंह सोलंकी ने बताया कि कलेक्‍टर डॉ बेडेकर द्वारा प्रति विकास खण्ड 10 हजार रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देशित किया था । इस कार्य में कठ्ठीवाडा एवं अलीराजपुर विकासखंड की प्रगति बहुत ही निम्न स्तर पर रही । कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने इसको संज्ञान में लेते हुए एवं दिए गए निर्देशों के अनुपालन में हुई लापरवाही के आधार पर जन शिक्षक श्री डूंगर सिंह वास्कले , श्री जुवानसिंह तोमर , श्री नजरू ओहरिया एवं श्री राधु सिंह भाबर को निलंबित करने के निर्देश दिए एवं अन्‍य 6 शिक्षकों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश उक्त बैठक में दिए । उन्होंने कहा कि जिले में साक्षरता स्तर बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित की जा रही है । इसमें इस तरह की लापरवाही चिंताजनक है , 13 फरवरी 2025 को पुन: प्रगति की समीक्षा की जाएगी । उन्होंने सभी बीईओ , बीआरसी एवं पीएसी को इस कार्य को प्राथमिकता से कर प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए । इस दौरान बैठक में संबंधित बीईओ , बीआरसी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top