• Home
  • जोबट
  • आलीराजपुर – जोबट के ग्राम चमार बेगड़ा मे दिखा तेंदुवा , वन विभाग की टीम कर रही सर्च , ग्रामीणों से सुरक्षित एवं सतर्क रहने की अपील ।

आलीराजपुर – जोबट के ग्राम चमार बेगड़ा मे दिखा तेंदुवा , वन विभाग की टीम कर रही सर्च , ग्रामीणों से सुरक्षित एवं सतर्क रहने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
देखिए वीडियो

आलीराजपुर – जोबट क्षेत्र के ग्राम चमार बेगडा मे आज शाम तेंदुवा देखा गया , जानकारी अनुसार कुछ ग्रामीण आज ज़ब गांव की और जा रहे थे तब पुलिया के किनारे उन्हें तेंदुवा दिखा , ग्रामीणों द्वारा यह जानकारी एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी गईं , एसडीएम ने तत्काल वन विभाग की टीम अलर्ट किया एवं वन विभाग द्वारा टीम बनाकर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है , ग्रामीणों से एसडीएम एवं वन विभाग की टीम ने अपील की है की ग्राम चमारबेगड़ा , कंदा , बांझाबयडा , देहदला , हीरापुर बड़ी से लगे फॉरेस्ट एरिया में तेंदुए की मूवमेंट देखी जा रही है , उक्त ग्राम तथा इसके अतिरिक्त उक्त वन क्षेत्र से लगे अन्य ग्रामो के चौकीदारों के मार्फत मुनादी करवाये कि रात्रि में आस पास के निवासी गण तथा खासकर फॉरेस्ट एरिया के आसपास के रहवासी गण सतर्क रहे , छोटे बच्चों एवं पशुओं का खासकर ध्यान रखे । रहवासी क्षेत्र के आसपास जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल बीट गार्ड या पटवारी को सुचित करे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – जोबट मे व्यापारी की दुकान से हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा , गेंग को किया गिरफ्तार , 19 लाख रूपए नगदी एवं बलेनो कार जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त…

ByByनयन टवली Jun 22, 2026

जोबट – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर बता दिए नियम , टाइम लिमिट भी तय , उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीतू माथुर द्वारा जारी ध्वनि…

ByByनयन टवली May 23, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top