• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने ली अधिकारीयों की बैठक , सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश , कहा लापरवाही न बरती जाए ।

आलीराजपुर – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने ली अधिकारीयों की बैठक , सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश , कहा लापरवाही न बरती जाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – सेवा संकल्प अभियान -2026 की तैयारियों के संबंध में सांसद अनिता नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में कलेक्टर भवन में स्थित वीसी कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई ,  बैठक में कलेक्टर नीतू माथुर ने अभियान की तैयारियों एवं प्रस्तावित गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जिले में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर 2026 से किया जाएगा , सांसद चौहान ने अभियान को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए । साथ ही आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए , उन्होंने अधिकारियों से अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए । सांसद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन की जनसेवा की भावना को धरातल पर पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है , इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए , बैठक में सीईओ संघमित्रा गौतम , अपर कलेक्टर सोहन कनास , समस्त अनुविभागीय अधिकारी सहित जनप्रतिनिधी विशाल रावत , मोंटू शाह समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

Releated Posts

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह अचानक पहुँचे एल्गिन अस्पताल , व्यवस्थाओ का लिया जायजा , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शासकीय रानी दुर्गावती चिकित्सालय लेडी…

ByByनयन टवली Sep 10, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top