संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – पंचायत उप-निर्वाचन (पूर्वार्द्ध) 2026 के अंतर्गत जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 06 में मंगलवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट तथा पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया , कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भरसट तथा पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार ने मातासुला, समोई , कंजावानी मिर्चा , कंजावानी खास , छायन , मोर डुंडिया , झांझरवा एवं छायन सेमलखेड़ी के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान की स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं, मतदान कक्ष की व्यवस्थाओं, मतदान दलों की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान करने पहुंचे मतदाताओं से संवाद कर मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मतदान दलों से चर्चा कर मतदान की प्रगति एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन की जानकारी प्राप्त की ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भरसट ने मतदान दलों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को सहज एवं निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की सुविधा सुनिश्चित की जाए , पुलिस अधीक्षक पाटीदार ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मंडलोई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।





