• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर , पुलिस का ऐक्शन राह चलती लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्त में , जम कर हुई मरम्मत ।

अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर , पुलिस का ऐक्शन राह चलती लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्त में , जम कर हुई मरम्मत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06 मार्च 2025 की शाम को राजवाड़ा परिसर, अलीराजपुर में कुछ युवकों द्वारा राह चलती लड़कियों के साथ अभद्रता और छेड़खानी की गई। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया , घटना का विवरण-स्कूटी पर सवार युवकों ने राह चलती लड़कियों के साथ छेड़खानी की और उन पर वस्तुएँ फेंकी।पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे अन्य युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया , पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के घटना का संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी कोतवाली को जांच कर मामला दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक: 112/07.03.2025 के तहत धारा 75, 78 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई , त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया , गिरफ्तार किए गए आरोपी – कुलदीप पिता सुरसिंह डावर (उम्र 19 वर्ष) – निवासी झिंझणी फलिया, सोरवा।रोनिक उर्फ सावन डावर (उम्र 19 वर्ष) – निवासी टीचर कॉलोनी, अलीराजपुर।दो बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया , महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा प्राथमिकता अलीराजपुर पुलिस महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर रही है। समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top