• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को सहायता के लिए भेजा बनासकांठा ।

अलीराजपुर – गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को सहायता के लिए भेजा बनासकांठा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – मंगलवार सुबह 8 बजे पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं। उक्त जानकारी जैसे ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लगी उन्होंने तत्काल अपने कैबिनेट साथी नागर सिंह चौहान को घायलों की एवं मृतको के परिवारों की सहायता के लिए बनासकांठा जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उक्त दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही है , कैबिनेट मंत्री चौहान हुए बनासकांठा रवाना दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान तत्काल बनासकांठा स्थित दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया की वे झाबुआ होकर दुर्घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं और शीघ्र ही बनासकांठा पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के साथ मृतको के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने का काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री चौहान ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना एवं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top