• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने लगाए भाजपा के झंडे ।

अलीराजपुर – भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने लगाए भाजपा के झंडे ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के पूर्व भारतीय जन संघ की स्थापना 1950 में हुई थी और भारतीय जन संघ के जो आदर्श और विचारधारा थी उसे लेकर 5 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हम सब के लाडले नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं लालकृष्ण आडवाणी ने मुंबई के आजाद मैदान में की थी उस समय हुए आम चुनाव में हमारे सिर्फ दो ही सांसद चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे तब कांग्रेस के लोग उनका मजाक यह कहकर बनाते थे कि यह राष्ट्रवादी दल होने के बाद भी दो सांसदों की पार्टी है , विचारधारा आधारित पार्टी होने के चलते हमारे लिए राष्ट्र प्रथम हमेशा बना रहा और इन्हें विचारों के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है यह बात भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहीं। कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा कि अंत्योदय का उत्थान गरीब वंचित वर्ग को विकास की मुख्य धारा मैं ले जाने का संकल्प ही था जिसके बल पर आज देश के 22 राज्यों एवं केंद्र में हमारी सरकार है   घर – घर लगाया भाजपा का झंडा भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने कहा की हम सब कार्यकर्ताओं को भाजपा के विचार जन जन तक ले जाना है और पार्टी संगठन द्वारा आगामी दिनों में जो भी कार्यक्रम दिए जाएंगे उसे निश्चित समय मैं पूरा करना है। जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा का झंडा घर-घर लगाने का आग्रह किया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाहमंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी पूर्व नपा अध्यक्ष रितेश डाबर रिंकेश तवर राजेश गुप्ता किशन भाई राठौड़ संदीप राही विनेश वाघेला कांति लाल राठौड़ दशरथ सिंह चंदेल गोविंदा गुप्ता जगदीश देसाई पार्षद राजू शाह आनंद सोलंकी दीपक परिहार जितेंद्र राठौड़ सुधीर मोदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा भाजपा कार्यालय पर पर पार्टी का ध्वज लगाने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा नगर  के अनेक स्थानों पर पार्टी का झंडा लगाया गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी है ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top