• Home
  • जोबट
  • जोबट – ग्राम बड़ा गुडा के हत्या के मामले का खुलासा , एसडीओपी नीरज नामदेव के नेतृत्व मे मिली कामियाबी , पत्नी ने ही की थी पति की हत्या ।

जोबट – ग्राम बड़ा गुडा के हत्या के मामले का खुलासा , एसडीओपी नीरज नामदेव के नेतृत्व मे मिली कामियाबी , पत्नी ने ही की थी पति की हत्या ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

जोबट – पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल  के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव के नेतृत्व में हत्या का हुवा पर्दाफाश दिनांक 16.04.2025 को को सूचनाकर्ता नरसिंह पिता वेरसिंह डावर जाति भीलाला, निवासी गाता फलिया, ग्राम बड़ागुड़ा ने पुलिस थाना जोबट पर उपस्थित होकर सूचना दी की ‘‘उसके भाई रायसिंह अपने ही घर के अंदर मृत पाया गया है तथा मृतक की पत्नि भी घर से फरार है।’’ सूचनाकर्ता की सूचना पर से थाना जोबट पर मर्ग क्र 33/2025 पंजिबद्ध किया जाकर जांच मे लिया गया। दौराने जांच पाया गया कि मृतक की मृत्यु गला दबने से दम घुटने से होना पाई गई है। जिससे स्पष्ट हो गया कि मृतक की हत्या कि गई है मर्ग जांच पर से उक्त मामला हत्या का होना पाया जाने से थाना जोबट पर अपराध क्र 135/2025 धारा 103 भा. न्या. सं. का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना मृतक की पत्नि की तलाश कर पुछताछ करते मृतक की पत्नि आरोपीया ललीता पति स्वं. रायसिंह डावर निवासी गाता फलिया, ग्राम बड़ागुड़ा ने ही अपने पति रायसिंह की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करना बताया गया। जिससे आरोपीया ललीता को गिरफ्तार किया गया व घटना मे प्रयुक्त लुगड़ा (महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला कपड़ा) जप्त किया गया है। आरोपीया से पुछताछ पर आरोपीया द्वारा बताया गया कि मृतक पति के साथ उसका लड़ाई-झगड़ा चलता रहता था जिससे तंग आकर उसने अपने ही दुपट्टे से अपने पति रायसिंह का गला घोटकर हत्या कर दी है , गिरफ्तार आरोपीया – ललीता पति स्वं. रायसिंह डावर जाति भीलाला, उम्र 34 वर्ष, निवासी गाता फलिया, ग्राम बड़ागुड़ा , थाना जोबट ।

Releated Posts

जोबट – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर बता दिए नियम , टाइम लिमिट भी तय , उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीतू माथुर द्वारा जारी ध्वनि…

ByByनयन टवली May 23, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top