• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – प्रभारी मंत्री संपतिया उईके एवं कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया ।

अलीराजपुर – प्रभारी मंत्री संपतिया उईके एवं कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके मुख्य अतिथि एवं  कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान के विशेष अतिथि की उपस्थिति में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ  रेवा सेवा केन्द्र ककराना में किया गया, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , वालपुर सरपंच जयपाल सिंह खरत , कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर , पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ,  मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह , सामाजिक नीरू सिह ज्ञानी , नर्मदा समग्र न्यास सचिव करण सिंह कौशिक उपस्थित थे ,  कार्यक्रम में स्वागत भाषण नदी के घर एवं नर्मदा समग्र न्यास के सीईओ श्री कार्तिक सप्रे द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया की नदी एम्बुलेंस का कार्य स्व. अनिल माधव दवे की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ जो पिछले 10 सालो से चल रहा है । नदी एम्बुलेंस एवं प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के माध्यम से कुल 85 हजार से अधिक एवं गत वर्ष 6 हजार से अधिक रोगियों का सफल उपचार किया गया । साथ ही नदी एम्बुलेंस के माध्‍यम से बड़वानी , धार एवं अलीराजपुर के कई ग्रामीण इलाकों में सेवा प्रदान की जा रही है , इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व से ही हमारे क्षेत्र में 2 नदी एंबुलेंस है जिसमें एक शासन द्वारा जननी एक्‍सप्रेस का कार्य कर रही है , इस चलित मेडिकल यूनिट से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा , यह चलित एम्बुलेंस प्रति दिवस 15 किमी चलकर आपके गांव आकर उपचार करेगी , साथ ही इसमें आपको दवा भी उपलब्‍ध होगी  जिससे छोटे मोटे रोगों के उपचार के लिए आपको कही जाने की जरूरत नही होगी घर बैठे ही उसका उपचार किया जाएगा । इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र के सरपंच एवं सचिवों से मिलकर जल गंगा संवर्धन के लिए कार्य योजना तैयार करें जिससे भविष्य में हमारे क्षेत्र में पानी की कमी न हो , साथ ही आप पास का वातावरण जल स्तर अधिक रहने से हरा भरा रह सके । इस दौरान उन्होंने पालकों से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा स्‍कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है हर घर के बच्‍चे शिक्षित हो इसलिए आप लोग अपने अपने बच्‍चों को स्‍कूल जरूर भेजे , इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि नर्मदा मां से उनका एक भावनात्मक लगाव रहा है। सन् 2008 से नर्मदा समग्र न्‍यास से जुड़ी हु । सामाजिक और प्राकृतिक समन्‍वय स्‍थापित कर सर्वप्रथम मंडला में ही स्व. अनिल माधव दवे जी ने अपने सपनों को मूल रूप  देकर नदी एम्बुलेंस की शुरुआत की थी  । इसी कड़ी में अलीराजपुर में चलित चिकित्सा यूनिट का शुभारंभ होने से इस क्षेत्र के निवासी के लिए एक वरदान साबित होगा । जल में नदी एम्बुलेंस के माध्‍यम चिकित्‍सा सेवा देना निश्चित ही प्रसन्नता के पात्र है ।  नदी एम्बुलेंस द्वारा अलीराजपुर में विगत कई सालों से सेवा दी जा रही है , नदी एम्बुलेंस एवं चलित चिकित्सा यूनिट से  यहॉ के जनजाति भाइयों को काफी सुविधा होगी और घर बैठ बैठ ही उनकी पीड़ा का समाधान होगा । इस तरह का सेवा   भाव होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी  भी है , इस दौरान उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई है ,  जिससे अलीराजपुर जिले के 540 गांवों तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा , इस सिंचाई योजना से हमारे ग्रामीण भाई बहन और अधिक समृद्ध हो सकेंगे ।  इस दौरान प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र  ककराना को उप स्‍वास्‍थ्‍य  केन्‍द्र बनाने की घोषणा प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके द्वारा की गई ,  साथ ही उन्होंने सीएसआर के तहत माझगाव डॉक शिप बिल्डर्स का विशेष आभार माना ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top