• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान द्वारा जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र में विशेष बैठक आयोजित ।

अलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान द्वारा जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र में विशेष बैठक आयोजित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – आज जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलवट, रामसिंह की चौकी , खरखड़ी , वड़ी और दरकली में दिल्ली से आए संसदीय संकुल परियोजना के राष्ट्रीय समन्वयक के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई , इस बैठक में क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीणों को आधुनिक और प्राकृतिक कृषि , वन आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने , पशुपालन , कौशल विकास , मत्स्य पालन , सिंचाई और जलग्रहण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध योजनाओं और अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई , सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने कहा , “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के तहत हम अपने किसानों , पशुपालकों और ग्रामीणों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं ,  हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका को सशक्त बनाना , रोजगार के नए अवसर पैदा करना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है , बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि इन योजनाओं के माध्यम से स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं , ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके , सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने इस पहल को और मजबूत करने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की और कहा कि यह योजनाएं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top