संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी सुशीलकुमार नथानियाल की मौत हो गई है , इस हमले में उनकी बेटी आकांक्षा भी घायल हुई है , जिनके पैर में गोली लगने की जानकारी मिली है , सुशीलकुमार नथानियाल आलीराजपुर जिले में एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे , वे चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने कश्मीर गए थे , उनके साथ पत्नी जेनिफर , 30 वर्षीय बेटी आकांक्षा और 21 वर्षीय बेटा आस्टन भी मौजूद थे , परिवार इंदौर के वीणा नगर में निवासरत था , जबकि उनका मूल संबंध आलिराजपुर जिले के जोबट से है , पत्नी जेनिफर खातीपुरा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और घायल बेटी आकांक्षा सूरत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं , हमले के बाद घायल आकांक्षा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।





