संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – कहते हैं कोई भी मुसीबत किसी को कह कर नहीं आती और जब आती है तो पूरे परिवार पर आर्थिक मानसिक और सभी प्रकार की प्रताड़नाएं शुरू हो जाती है , ऐसे में परिवार को जब किसी की सहायता मिल जाती है तो लगता है जैसे भगवान के रूप में कोई आया और मुसीबत में सहारा बन गया। ऐसा ही हुआ अलीराजपुर के किराना दुकान के संचालक मुकेश राठौड़ के साथ , दरअसल अलीराजपुर निवासी मुकेश राठौड़ की पत्नी श्रीमती शारदा राठौड़ को CA OVARY (एडवांस) संबंधित गंभीर बीमारी हो गई थी। परिवार ने अपनी जमा पूंजी लगाते हुए उपचार शुरू करवा दिया। लंबे समय तक उपचार चलने के बाद जब चिकित्सकों ने सर्जरी करने की सलाह दी। ये सलाह परिवार के अपर वर्जपात के समान आई , लंबे समय से उपचार के साथ आर्थिक तंगी झेल रहे किराना व्यापारी मुकेश राठौड़ अपनी पत्नी के उपचार हेतु मार्गदर्शन लेने अपने किराना व्यापारी संघ के वरिष्ठ एवं भाजपा नेता संतोष थेपडिया के पास पहुंचे। जिसपर श्री थेपड़िया ने तत्काल इस मामले से मंत्री सांसद स्वास्थ्य हेल्पलाइन प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता को अवगत करवाते हुए परिवार को उचित सहायता करने की बात कही। जिसके बाद मुकेश राठौड़, अपने बेटे दीपेश राठौड़, किराना व्यापारी जगदीश गुप्ता के साथ विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता से मिले और पूरी जानकारी देते हुए चिकित्सकीय परीक्षण से अवगत करवाया , गंभीर बीमारी और मरीज की स्थिति को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने भी तत्काल मरीज के मुकेश राठौड़ के साथ अलीराजपुर के विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के पास पहुंच कर पूरी जानकारी दी , जिसपर केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने तत्काल मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता प्रदान करने की अनुशंसा करते हुए पत्र प्रेषित किया। इतना ही नहीं माननीय कैबिनेट मंत्री चौहान ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीधे मुख्यमंत्री श्री यादव को निजी रूप से भी जानकारी देते हुए उक्त प्रकरण से अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक राशि स्वीकृत करने का निवेदन भी किया , इसी के साथ मंत्री चौहान ने परिजनों को विश्वास दियाला की हम उनके साथ है , हर संभव प्रयास कर सहायता दिलवाएंगे। वहीं मंत्री श्री चौहान ने अपने प्रतिनिधि को भी इंदौर के संबंधित अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर उचित सहायता उपलब्ध कराने एवं फॉलोअप लेते रहने के निर्देश दिए ।
कैबिनेट मंत्री चौहान के प्रयासों से श्रीमती शारदा मुकेश राठौड़ के सर्जरी हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अंतर्गत 2 लाख रुपए स्वीकृत किए गए जिससे उनका चोइथराम हॉस्पिटल एवं रिचर्स सेंटर इंदौर में सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया , उपचार उपरांत परिजन मुकेश राठौड़, दीपेश राठौड़ ने बताया कि माननीय कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नागर सिंह जी चौहान, सांसद श्रीमती अनीता जी चौहान, वरिष्ठ नेता संतोष थेपडिया, विधायक प्रतिनिधि एवं मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी गोविंदा गुप्ता के प्रयासों से हमें ऐसा लगा जैसे खुद भगवान ने मंत्री श्री चौहान को देवदूत बना कर हमारी मदद के लिए भेजा। मंत्रीजी के विधायक प्रतिनिधि गुप्ता ने भी निरंतर हमसे एवं हॉस्पिटल प्रबंधकों से संपर्क बनाए रखा जिससे हमें बेहतर स्वास्थ्य सेवा एवं अस्पताल के स्टाफ का सहयोग मिला। परिणामों ने मंत्री श्री नागर सिंह जी चौहान सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।





