• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ , 25 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित ।

अलीराजपुर – विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ , 25 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास की अध्‍यक्षता में विश्‍व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान का आयोजन कलेक्‍टर परिसर में किया गया । सर्वप्रथम भारत माता की पूजा अर्चना कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस शिविर में  सर्वप्रथम कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने  जिले मे कार्य करते  हुए 5 वी बार रक्‍तदान किया साथ अन्‍य रक्‍तदाताओं से चर्चा की एवं उनके रक्तदान करने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग ही समाज के प्रेरणा स्रोत हो। युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन बीमार के लिए रक्तदान नए जीवन की आशा है। इसलिए उसके जीवन को वापस देने के लिए रक्तदान अवश्य करें , इस दाैरान पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास ने भी रक्‍तदान किया । साथ ही अन्‍य रक्‍तदाताओं का उत्‍साहवर्धन करते हुए कहा कि  सभ्य समाज के व्यक्ति न  केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं, तो क्यों नहीं हम रक्तदान के महान कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें । इस दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री जीपी अग्रवाल ,  तहसीलदार श्री संतोष रत्‍नवात , श्री हर्षल बेहरानी , स्‍थापना सहायक श्री लोकेन्‍द्र निगवाल , स्‍टेनो सहायक श्री योगन्‍द्र चौहान , जनसुनवाई सहायक सुश्री अंनता रावत सहित श्रीमती सपना रत्‍नवात ने भी  रक्‍तदान किया  । श्रीमती रत्‍नावत ने बताया कि उनके जीवन काल में यह प्रथम मौका है जब उन्‍हे रक्‍तदान किया , रक्‍तदान कर काफी खुशी प्राप्‍त हुई । इस रक्‍तदान   शिविर के माध्‍यम से कुुल 25 यूनिट एकत्रित की गई , इस दौरान श्री राजेन्द्र टवली सचिव रेड क्रॉस सोसायटी, डॉ प्रीति बाला बघेल ब्लड बैंक इंचार्ज, डॉ प्रमेय रेवड़ियां टीम रक्तदूत, कादु सिंह डुडवे सामाजिक कार्यकर्ता, कपिल जी राठौड़ जोबट, महेंद्र जी टवली, किशन जी राठौड़ सहित अन्‍य समाजसेवी उपस्थित थे ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top