संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गांव में विकास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहे हैं शुरू से ही हमारी सरकार का मानना था कि भारत गांव में बसता है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पानी सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य किया जाना चाहिए और इस लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार काम कर रही हैं। केंद्र मैं नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लगातार योजनाएं बनाकर ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है ताकि गांव भी विकास के मुख्य धारा में जूड़ सके वही हमारे द्वारा फलिया फलिया स्तर पर विद्युत व्यवस्था की जा रही है ताकि किसानों को खेती किसानी में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े उक्त बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने ग्राम कुकावट के कुम्हार फलिया मे डी पी उद्घाटन के अवसर पर कही। इस दौरान भाजपा नेता मनोज राठौड़ लाखन भाई गांव के सरपंच एवं ग्रामीण जन मौजूद थे ।





