संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कृषि उपज मंडी प्रांगण में 19 मई से कच्चे आम (केरी) का क्रय-विक्रय शुरू होगा। मंडी सचिव ने बताया कि आम उत्पादक किसान अपनी उपज मंडी में लाकर नीलामी के माध्यम से बेच सकते हैं। आम खरीदने वाले व्यापारी भी मंडी में आकर व्यापार कर सकेंगे। कोई व्यक्ति या संस्था यदि कच्चे आम का व्यापार करना चाहती है तो वह कार्यालयीन समय में मंडी से लाइसेंस ले सकती है ।





