संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानि सेना के सेन्य अड्डों और पाक प्रेरित आतंकवादी ठिकानो को भारत की सेना ने 3 दिन में ही नेस्तनाबूत करने में सफलता प्राप्त की है सेना के अदम्य साहस और वीरता पूर्वक किए गए इस कार्य के फलस्वरुप शनिवार को शाम 7:00 बजे स्थानीय बस स्टैंड से रामदेव मंदिर तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे और भारत की सेना के सम्मान में अपनी सहभागिता देंगे। तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सांसद अनीता नागर सिंह चौहान सहित नगर के आमजन और गणमान्य नागरिक माता बहनें भी शामिल होगी। तिरंगा यात्रा को लेकर नगर में उत्साह का वातावरण बना हुआ ।





