संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – 19 तारीख को जिला मुख्यालय की मंडी मे आम मंडी की शुरुआत हुई जिसका शुभारंभ केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा किया गया एवं किसानो को आम के अच्छे दाम मिल रहे थे पर जैसे ही मंत्री जी वहा से निकले तो मंडी के कर्मचारियों एवं व्यापारियों की मिली भगत शुरू हुई एवं किसानो से कम दाम मे आम खरीदे जा रहे थे जैसे ही किसानो ने कलेक्टर से इस बात की शिकायत की तो कलेक्टर ने आम मंडी मे पहुंचकर छापा मारा तो घपले का पता लगा कलेक्टर ने सचिव एवं कर्मचारी को जमकर लताड लगाई एवं व्यापारियों को भी फटकारा उसके बाद प्रशासन ने आम मंडी का पूरा काम अपने हाथ मे लिया एवं कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम तपीष पांडे सहित प्रभारी तहसीलदार निधि मिश्रा ने स्वयं मोर्चा संभाला एवं वहा तोल काटे की व्यवस्था की गईं एवं आम कृषको की संतुष्टी होने के बाद ही आम नीलामी समाप्त करने का कार्य प्रारंम्भ किया गया एवं एसडीएम पांडे स्वयं वहा उपस्थित होकर किसानो को उचित मूल्य दिलवाने हेतु नीलामी मे शामिल हो रहे है ताकि अब कोई भी लापरवाही नहीं हो एवं किसानो को उनका उचित अधिकार मिल पाए ।





