संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – कटिठवाडा की टीम द्वारा एक बड़ी सफलता अर्जित की गई है , ग्राम रठौड़ी में गमेश पिता कालिया परमार (उम्र 45 वर्ष ) एवं निलेश पिता सुभाष, दोनों निवासी ग्राम रठौड़ी , द्वारा एक जन्मदिन कार्यक्रम के बहाने ग्रामीणों को एकत्र कर लालच देकर अवैध रूप से ईसाई धर्म अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा था। इस संबंध में थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 16/2025 अंतर्गत धारा 296 , 115 (2), 3(5) BNS तथा म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 एवं 5 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था , उक्त आरोपीगण घटना के पश्चात से ही फरार थे , उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा ₹2,000 का इनाम घोषित किया गया था , इसके परिप्रेक्ष्य में थाना प्रभारी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया , दिनांक 24 मई मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी गमेश बोलेरो वाहन में सवार होकर ग्राम रठौड़ी से अलीराजपुर जा रहा है , प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम रठौड़ी के निकट दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया , तत्पश्चात उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया , गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी:इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा:उनि लालू भूरिया, सउनि विक्रम लाखन , आरक्षक 214 अनिल, आरक्षक 449 विकास एवं आरक्षक 541 अंकित की रही है ।





