प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

अलीराजपुर – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में भाजपा सांगठनिक सोंडवा मण्डल के द्वारा सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी , तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत एवं मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी द्वारा किया गया , यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के लोग शामिल थे , तिरंगा यात्रा में देश भक्ति से ओतप्रोत गीत बजाए जा रहे थे , वही पाकिस्तान मूर्दाबाद , हिन्दुस्तान जिंदाबाद , भारतीय सेना जिंदाबाद सहित कई तरह के नारे लगाए गए , भारतीय सेना के शौर्य , पराक्रम , साहस पर पूरा देश गौरवान्वित हैं , तिरंगा यात्रा में भाजपा मण्डल महामंत्री मिथुन डोडवा , जनपद पंचायत सदस्य ओपसिंह सोलंकी , सारदिया सरपंच , राकेश खरत , सुरेश चौहान , बटला सोलंकी सरपंच , गंगाराम सरपंच , गमी डोडवा सरपंच , कालु सरपंच , मधु सरपंच , छेगा सरपंच , भानु ठाकुर , खुमान पटेल , नरेन्द्र सरपच , आदी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित थे ।





