संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – अलीराजपुर झाबुआ रतालम जिले के सयुक्त संसदीय क्षेत्र क्रमांक 24 की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनीता चौहान के सांसद के रूप में चुने जाने का एक वर्ष पुर्ण हो गया। इस एक वर्ष में सासंद श्रीमति अनीता चौहान ने अपने संसदीय क्षैत्र में कई एतिहासिक विकासकार्यो के साथ जनहितैषी कार्यों को गति देने के साथ अपने पुरे संसदीय क्षैत्र में निरंतर संक्रियता से आमजन तक पहुच कर जनता की सेवा में पूरा वर्ष समर्पित किया ।
लोकसभा में की क्षैत्र की आवाज बुलंद
1.1 मेडिकल काॅलेज खोलने की मांग
1.2 प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजनांतर्गत फलिया सड़क स्वीकृत करने की मांग
1.3 कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग
1.4 आरडीएसएस अंतर्गत शेष रह गये घरों में विद्युत व्यवस्था की मांग
1.5 अलीराजपुर जिले के ग्राम खट्टाली एवं आस-पास के गावों में ग्रेफाईट की खान को रोकने की मांग
1.6 बजट सत्र पर बजट के पक्ष में बोलने का मोका मिला
1.7 अमरनाथ यात्रा जाने वाले यात्रियों हेतु जिला झाबुआ एवं अलीराजपुर में पंजीयन केन्द्र खालने की मांग
सांसद निधि से 4.5 करोड के कार्य स्वीकृत किये गये
2.1 रतलाम जिले में कुल 21 कायों की लागत राशि रू. 1.50 करोड
2.2 झाबुआ जिले में कुल 22 की लागत राशि रू. 1.50 करोड
2.3 अलीराजपुर जिले में कुल 41 कार्यो की लागत राशि रू. 1.50 करोड
सांसद स्वैच्छानुदान
3.1 पुरे संसदीय क्षैत्र में सांसद स्वैच्छानुदान निधि से 965 हितग्राहियों 25 लाख राशि जारी की गई ।
सांसद जनसम्पर्क निधि
4.1 पुरे संसदीय क्षैत्र में कुल 34 भजन मण्डलियो को 4.65 लाख राशि प्रदाय की गई।
जनहित में निर्माण कार्यो की माग
5.1 जिला रतलाम में माही नदी पर घाट निर्माण की स्वीकृति की मांग
5.2 जिला झाबुआ में दो रेलवे ओवर ब्रिज (एक स्वीकृत एवं एक प्रक्रियाधीन)
5.3 जिला अलीराजपुर में नर्मादा नदी पर ग्राम ककराना में घाट निर्माण की माग
5.4 जिला झाबुआ में 04 नवीन बैराज एवं 04 तालाब स्वीकृत करवाये गये
क्षैत्र के परिवहन सुविधा हेतु फोर लेन की सौगात
6.1 इन्दौर अहमदाबाद फाॅर लेन से लिंक कराने हेतु अलीराजपुर जिले के चाॅदपुर से जोबट – बोरी – टाण्डा – राजगढ तक फाॅर लाईन की स्वीकृति की घोषणा केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन जी गडकरी से करवाई गई।
मरीजो की सेवा
7.1 प्रधानमंत्री राहत कोष एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के तहत संसदीय क्षैत्र के विभिन्न बीमारीयो से पिडित हितग्राहियों को लाभ दिलवाया गया।
7.2 देश की पहली मंत्री-सांसद हेल्पलाईन 8889766687 संचालित की गई, पुरे संसदीय क्षैत्र के आमजनो को स्वास्थ्य सेवाए एवं अन्य समस्याओ पर त्वरीत सहायता प्रदान की गई।
आमजनो की सेवा हेतु भवनो की सौगात
8.1 अलीराजपुर जिले में राशि रू. 1516.24 लाख स्वीकृत किये गये जिसमें कुल 87 भवन जिसमें 35 पंचायत भवन, 10 सामूदायिक भवन 42 आंगनवाडी भवन स्वीकृत किये गये।
8.2 रतलाम जिले में 594.70 लाख के कुल 53 आंगनवाडी भवन, 312.50 लाख के 05 पंचायत भवन तथा 05 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किये
8.3 झाबुआ जिले में 1391.28 लाख के कुल 124 आंगनवाडी भवन, 2400.00 लाख के कुल 20 पंचायत भवन एवं 66 सामुदायिक भवन स्वीकृत किये गये।
8.4 अलीराजपुर जिले में 05 बैराज तथा 04 तालाब स्वीकृत किये गये 33.79 करोड राशि के कार्य स्वीकृत किये गय
8.5 झाबुआ जिले में 04 बैराज तथा 02 तालाब की कुल लागत 19.00 करोड राशि रू. के कार्य स्वीकृत किये गये
समिति सदस्य के रूप में भी सक्रिय लोकसभा की कृषि , पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण संबधित स्थाई समिति सदस्य के रूप में दीप मुम्बई, श्री विजयपुरम पोर्ट ब्लेयर, कुर्ग, मैसुर, उटी कोयंबटुर सहित कई अध्ययन प्रवास किए वही क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप में रैल मंडल मुख्यालयो पर आयोजित बैठको में उपस्थित होकर संसदीय क्षैत्र के रेल यात्रीयो की सुुविधाओ के लिए विभिन्न प्रस्ताव रखे , इसके अतिरिक्त अलीराजपुर रेल्वे स्टेशन पर माल गोदाम स्थापित करने, अलीराजपुर को कुक्षी बडवानी खंडवा तक रेल मार्ग जोडने की मांग, रतलाम की माही नदी से अन्य नदी को जोड क्षैत्र में पर्याप्त जल उपलब्ध्ता हेतु मांग, झाबुआ में शासकिय केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग, संसदीय क्षैत्र में सैनिक स्कुल स्थापित करने की मांग, अलीराजपुर जिले में तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने की मांग, झाबुआ में वृहद सिचाई परियोजना की मांग, झाबुआ एवं रतलाम जिले के विभन्न रेल्वे स्टेशनो पर वहा से गुजरने वाली एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनो के स्टापेज की मांग सहित कई विकासकार्यो की मांगे प्रधानमंत्री से लेकर सम्बंधित विभाग के केन्द्रीय मंत्रीयो एवं प्रदेश स्तर पर भी मुख्यंमत्री से लेकर विभागीय मंत्रीयो को प्रेषित की। जिसमें से कई मांगे पुर्ण होकर प्रारंभ हो गई, कई मांगो पर सर्वे एवं अन्य विभागीय कार्य चल रहे है वही कई मांगे विभागीय प्रकिया में है ।

सांसद को मिली बधाईया , सांसद श्रीमती अनीता चौहान के सफल एवं एतिहासीक एक वर्ष पुर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चैहान, कैबिनेट मंत्री निर्मला भुरीया, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, संसदीय क्षैत्र के भाजपा विधायको, अलीराजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल, झाबुआ जिलाध्यक्ष भानु भुरीया, रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पुर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष दुबे, पुर्व विधायक माधैसिह डावर, भदु पचाया, विशाल रावत, युवा पार्टी एवं मोर्चाे के विभिन्न जिला एवं मंडलो के पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओ ने सांसद श्रीमती चौहान को बधाईया देते हुए आगामी वर्षो के लिए शुभकामनाए प्रदान की। उक्त जानकारी मंत्री सांसद हेल्पलाईन प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने दी ।





