• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला संपन्न , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , जिला अध्यक्ष मकु परवाल , प्रभारी शैलेश दूबे ने किया कार्यकर्ताओ को संबोधित ।

अलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला संपन्न , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , जिला अध्यक्ष मकु परवाल , प्रभारी शैलेश दूबे ने किया कार्यकर्ताओ को संबोधित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – कश्मीर में पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर निर्दोष हिंदुओं की हत्या के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था की इस घटना से जो जो भी जुड़े हैं और जिनके द्वारा यह कुकृत्य किया गया है उन्हें बक्सा नहीं जाएगा प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था की इस हत्याकांड को करने वाले और इसके पीछे जो भी लोग हैं उन्हें  पाताल से भी खोज कर दंडित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने भारतीय सेना को खुली छूट दी जिसके फल स्वरुप सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर न केवल आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाया  और सैकड़ों आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा साथ ही पाकिस्तान के सैन्य अड्डों को भी नेस्तनाबूत कर दिया ,  पूरे विश्व ने भारत की सैन्य शक्ति को देखा , आज भारत विश्व में आर्थिक रूप से सक्षम हुआ है और विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर के उभरा है यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल संकल्प को सीद्धता प्राप्त करने वाला रहा है और इसी के चलते राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा कार्यक्रम तय किए गए हैं जिसे हम सब कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक ले जाना है उक्त बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं ,  इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल भाजपा जिला प्रभारी शैलेश दुबे जिला महामंत्री नरीन मोरी मांगीलाल चौहान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत  अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भयड़िया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा भी मंचासिन थे , कार्यशाला को  संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस संविधान की बात करती है लेकिन हम सभी जानते हैं की किस तरह से इंदिरा गांधी ने देशभर में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी और लाखों बेगुनाहों को जेल में डाल दिया था। देश में चुनी हुई सरकारों को कांग्रेस की केंद्र सरकार सिर्फ इसलिए बर्खास्त कर दिया करती थी क्योंकि प्रदेश में विपक्ष की सरकार हुआ करती थी। कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र का अपमान लगातार किया गया और राहुल गांधी संविधान लेकर घूमते हैं उन्हें पहले अपने पूर्वजों द्वारा किए गए कार्यों को देखना चाहिए ।

फोटो 2

पार्टी संगठन के कार्यों को जनता के बीच ले जाना है ,  बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा संकल्प सिद्धि कार्यक्रम के तहत 5 कार्यक्रम दिए हैं जिन्हें हमें बूथ स्तर तक ले जाना है। जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने कहा की आपातकाल के काले अध्याय की 50वीं वर्षगांठ 25 जून को मनाना है साथ ही 23 जून से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से उनकी जन्म जयंती तक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है 21 जून को विश्व योग दिवस हम सभी को मानना है वहीं आगामी 5 अगस्त तक पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पोधारोपण भी करना है साथ ही मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम को मंडलों के माध्यम से संपूर्ण विधानसभा में मनाना है। भाजपा जिला अध्यक्ष परवाल ने कहा की संगठन द्वारा जो जो कार्य दिए गए हैं उन्हें निश्चित समय सीमा पर हम सभी को करना है , हमारी कथनी और करनी में नहीं है अंतर , कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी शैलेश दुबे ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन आधारित कार्यकर्ता है हम सभी अनुशासित दल के सिपाही हैं इसलिए हमें जो आदेश पार्टी संगठन द्वारा दिया जाए उसे समय पर करना होगा। शैलेश दुबे ने कहा कि हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं रहा है और यही हमारे दल की पहचान भी है भाजपा के अंदर जो कार्यकर्ता कार्य करते हैं उसे समाज अलग नजरिया से देखता है हम न केवल राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है बल्कि देश के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदार नागरिक भी है जिसके लिए सबसे पहले देश फिर राजनीतिक दल और अंत में परिवार है , कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने किया आभार जिला महामंत्री नरीन मोरी ने माना , कार्यशाला में सांसद अनीता नागर सिंह चौहान समस्त मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के तीन-तीन प्रतिनिधि के साथ जिला टोली के सदस्य उपस्थित थे ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top