संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने जिले में बिना सीजन के नकली व मिलावटी ताड़ी का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है मिलावटी ताड़ी पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रही है , मिलावटी ताड़ी के सेवन से होने वाली मृत्यु और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं को देखते हुए व नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए समस्त अनुविभागीय अधिकारी व आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में नकली पेय पदार्थ ताड़ी का विक्रय करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें , इन निर्देशों के पालन मे आबकारी विभाग द्वारा 6 प्रकरण बनाकर कुल 254 लीटर ताड़ी अवैध रूप से जब्त की गई , यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी , ताकि जिले में मिलावटी ताड़ी के अवैध रूप से विक्रय पर रोकथाम किया जा सकें ।





