• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – उत्तरप्रदेश में गुम युवक की तलाश के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान हुए सक्रिय , UP और MP मुख्यमत्री को विशेष दल गठित करने का किया निवेदन ।

अलीराजपुर – उत्तरप्रदेश में गुम युवक की तलाश के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान हुए सक्रिय , UP और MP मुख्यमत्री को विशेष दल गठित करने का किया निवेदन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – जिले के के ग्राम भूरियाकुआ के 30 वर्षीय निवासी जुवान सिंह पिता रतना जाती भील अपने परिवार के साथ खाटू श्याम मंदिर मनोना धाम, आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश दर्शन करने एवं अपने बेटे के उपचार हेतु श्रद्धा के साथ पहुंचा था , 16 जून को सुबह से अपने बच्चे पत्नी सहित लंबी कतार में लगा था। साढ़े 6 बजे लगभग लाइन से निकल कर वाशरूम गया था, जो वापस नहीं लौटा , जिसकी तलाश परिजनों ने करने के बाद पुलिस थाना आमला में रिपोर्ट दर्ज करवाई , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस संबंध में तत्काल संज्ञान लेकर कई कदम उठाए , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने चिंता जाहिर करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित करते हुए विशेष दल गठित कर तलाश करवाने की बात कही, वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ  मोहन यादव को भी पत्र लिखकर यूपी सरकार से समन्वय स्थापित कर तलाश तेज करवाने का निवेदन किया। इसके साथ ही मंत्री नागर सिंह चौहान ने बरेली जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को भी पत्र प्रेषित करते हुए उक्त प्रकरण में विशेष ध्यान देकर अलीराजपुर निवासी की तलाश करने हेतु पत्र प्रेषित करने के साथ बरेली के पुलिस अधीक्षक से फोन पर भी आवश्यक  चर्चा कर प्रकरण की स्थिति जानने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्री श्री चौहान ने वीडियो भी जारी करते हुए अपील कर जुवानसिंह कि खोजबीन के निर्देश दिए हैं , विधायक प्रतिनिधि रिंकेश तवर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अलीराजपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा करते हुए सर्च वारंट जारी करवाया है , जिसको लेकर परिजन एवं हमारा एक प्रतिनिधि मंडल अलीराजपुर थाने के दल के साथ घटनास्थल जा रहा है ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top