• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने किए मंडल प्रभारी नियुक्त ।

अलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने किए मंडल प्रभारी नियुक्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर  – भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार मन की बात कार्यक्रम जिले के समस्त बूथों पर आयोजित हो इस हेतु मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए है  भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने बताया की अपने प्रभार वाले मंडल में प्रवास कर मंडल अध्यक्ष से चर्चा कर मंडल के प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम हेतु कार्यकर्ता की जवाबदारी सुनिश्चित कर सूची एवं प्रत्येक बूथ के मन की बात कार्यक्रम के फोटो संगठन ऐप पर अपलोड करने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष  के साथ मंडल प्रभारी को दी गई है ।इस हेतु बूथ स्तर पर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करने के प्रदेश नेतृत्व द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है। भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने कहा की मन की बात कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर 100% बूथों पर आयोजित करना है , इसकी  कार्ययोजना तैयार करने का  काम मंडल अध्यक्ष के साथ मंडल प्रभारी करेंगे ।

सूची

इन्हें नियुक्त किया मंडल प्रभारी…भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने बताया की अलीराजपुर नगर मंडल में हितेंद्र शर्मा , ग्रामीण मंडल में संजय गुप्ता , उमराली मंडल में जयपाल सिंह खरत , सौरवा मंडल में मोंटू शाह , सोंडवा मंडल में जयपाल सिंह खरत , छकतला मंडल में किशोर जी शाह , कट्टीवाड़ा मंडल में भदू भाई पचाया , खट्टाली मंडल में गोविंदा गुप्ता , उदयगढ़ मंडल में मांगीलाल चौहान , जोबट मंडल में संतोष परवाल , चंद्रशेखर आजाद नगर और बरज़र मंडल मैं पूर्व विधायक माधोसिंह डाबर एवं आम्बूआ मंडल प्रभारी रिंकेश सिंह तवर को बनाया गया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top