• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर की मौत , अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार , इलाज के दौरान तोड़ा दम ।

अलीराजपुर – सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर की मौत , अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार , इलाज के दौरान तोड़ा दम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – जिले में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां जोबट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में एक रेलवे इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जानकारी के मुताबिक दुर्घटना जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरी-जोबट के बीच ग्राम बलेडी की है। जिसमें अलीराजपुर के नावेद मकरानी रेलवे इंजीनियर उम्र लगभग 24 वर्ष का जोबट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी बोरी से जोबट की ओर जा रही थी। जिसमें मृतक समेत कुल 3 लोग सवार थे ,  घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top