संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार जिले में संचालित अवैध हेल्थ क्लीनिक एवं डॉक्टरों के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे के द्वारा अलग – अलग स्थानों पर अलीराजपुर के ग्राम नानपुर में छापामार कार्रवाई की गई , छापामार कार्यवाही के दौरान अपूर्व राय द्वारा माली मोहल्ले मे क्लीनिक एवं दंत चिकित्सक के रूप में क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था , जबकि संबंधित के द्वारा एलोपैथी से इलाज करने के कोई मूल दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए , इस तरह प्रकाश मंडल द्वारा घर में ही होम नर्सिंग का संचालन किया जा रहा था इनके पास से मौके पर एलोपैथिक इलाज से संबंधित कोई मूल दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए , अनुविभागीय अधिकारी पांडे ने जानकारी दी कि बगैर किसी डिग्री के अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई , संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर काे संबंधित के खिलाफ प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए , साथ ही क्लिनिक में उपयोग में ली जा रही दवाइयों को जब्त किया गया , इस दौरान तहसीलदार श्रीमती सविता राठी , ग्राम नानपुर पटवारी एवं राजस्व अमला सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे , उन्होंने बताया कि आगामी दिवसों में इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी , उक्त जानकारी राजस्व विभाग अलीराजपुर द्वारा दी गई ।





