प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

अलीराजपुर – सोड़वा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंडवा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं साइकिल वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ , इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया , मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गुरु ही वह दीपक हैं, जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं , उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्र हितैषी योजनाओं जैसे साइकिल, स्कूटी और लैपटॉप वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य हर विद्यार्थी को आगे बढ़ाना है , इस गरिमामयी अवसर पर मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों में शामिल थे , सोंडवा जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडीया , भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी , जनपद सदस्य श्री सुरपाल सोलंकी एवं श्री मोहन चौहान,अनुविभागीय अधिकारी (SDM) श्री सी.जी. गोस्वामी , BRC श्री सरदारसिंह चौहान,विद्यालय प्राचार्य श्री गिरधारीलाल राठौड़,कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी ससम्मान उपस्थित रहे , जिनमें प्रमुख रूप से – मोरी जी , किराड़ जी , बी.एस. डोडवा , कालुसिंह अखाड़िया , चंद्रसिंह चौहान , मुकेश खरत , मुकेश चौहान आदि सम्मिलित रहे , विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण करते हुए सभी अतिथियों ने छात्र जीवन में अनुशासन, परिश्रम और गुरु की भूमिका को समझने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गुरु वंदना के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया , कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अभिभावकों ने गुरु – शिष्य परंपरा के महत्व को पुनः अनुभव करते हुए इसे प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक आयोजन बताया ।





