• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की पहल से बनेंगे हाईटेक जनपद पंचायत भवन , अलीराजपुर , सोंडवा और जोबट जनपद पंचायत भवन हेतु 15 करोड़ 77 लाख रुपए स्वीकृत ।

अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की पहल से बनेंगे हाईटेक जनपद पंचायत भवन , अलीराजपुर , सोंडवा और जोबट जनपद पंचायत भवन हेतु 15 करोड़ 77 लाख रुपए स्वीकृत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – जिले के ग्रामों के बेहतर विकास में जनपद पंचायतों की मुख्य भूमिका रहती है। ऐसे में कई जनपद पंचायतें अब छोटी हो गई, कहा ग्रामीणों के साथ अधिकारियों कर्मचारियों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनीता चौहान द्वारा एक मांग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायन ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष रखते हुए जनपद पंचायत भवनों के निर्माण किए जाने की बात को जोड़ दिया , जिसके चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव की अनुशंसा उपरांत पंचायत विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनीता चौहान के विकासकार्यों को ओर गति प्रदान करते हुए अलीराजपुर जिले के तीन जनपद पंचायत भवन शासन ने स्वीकृत करते हुए आदेश जारी किए हैं, जिसके चलते अब आलीराजपुर, सोंडवा और जोबट के जनपद पंचायत भवन बनाए जाएंगे , कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि ये तीनों जनपद पंचायत भवन के लिए आज शासन ने आदेश जारी करते हुए 525.67 लाख रुपए प्रति जनपद पंचायत भवन के लिए स्वीकृत किए हैं। तीनों पंचायत भवन कुल 15 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से निर्मित होकर बेहद हाईटेक बनेंगे, जिसमे एक ही जगह पर ग्रामीणजन को अपनी हर समस्या का समाधान, हर योजना का लाभ मिलेगा , गुप्ता ने बताया कि हमारे कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनीता चौहान का लक्ष्य अलीराजपुर क्षेत्र के बेहतर विकास और ग्रामीणजनों को सर्वसुविधायुक्त जीवन प्रदान करना है। ऐसे में एक ही छत के नीचे पंचायत संबंधित सारे कार्यों का संचालन होने से ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय की बचत और कार्यों की पूर्णता दोनो एक साथ होगी ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top