• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – नानपुर की घटना , झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के इलाज से एक व्यक्ति की मौत , गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर रखा शव ।

अलीराजपुर – नानपुर की घटना , झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के इलाज से एक व्यक्ति की मौत , गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर रखा शव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

अलीराजपुर – जिले के नानपुर क्षेत्र में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक निर्दोष की जान ले ली , बंगाली झोलाछाप डॉक्टर बिट्टू बिस्वास द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद 35 वर्षीय युवक जेराम पिता गिलदार बघेल , निवासी पटेल फलिया, की मौत हो गई , परिजनों के अनुसार , जेराम को सीने में दर्द की शिकायत पर पहले नानपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे , मजबूरी में उसे झोलाछाप डॉक्टर बिट्टू के क्लीनिक ले जाया गया , जहां उसे इंजेक्शन दिया गया , इंजेक्शन के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई , गुस्साए परिजन व ग्रामीण शव को थाने ले आए और कार्रवाई की मांग की , वे आरोपी डॉक्टर को भी थाने लेकर पहुंचे, मौके पर एसडीओपी सहित पुलिस बल भी पहुंचा , गौरतलब है कि यही डॉक्टर बिट्टू बिस्वास कुछ दिन पहले भी सुर्खियों में आया था, जब उसके इलाज के चलते एक युवक का हाथ सड़ गया था , उस मामले में भी एफआईआर दर्ज हुई थी , लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ ही दिनों बाद उसका क्लीनिक फिर से खुल गया। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं , स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में इस तरह के कई झोलाछाप बंगाली डॉक्टर अब भी सक्रिय हैं, जो प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण खुलेआम इलाज कर रहे हैं और लोगों की जान से खेल रहे हैं , फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजन आरोपी डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top