• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने 30 लाख से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ।

अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने 30 लाख से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने आज अलीराजपुर जिले के ग्राम उमराली , फुलमाल एवं सोरवा में 30 लाख से अधिक की लागत के बन रहे सामुदायिक भवन एवं सड़क का भूमि पूजन किया । उन्‍होने उमराली में सड़क एवं फुलमाल तथा सोरवा में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में जनपद सदस्य एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि तथा बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। सोरवा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए श्री चौहान ने बताया कि जिले में विकास की गति को और अधिक तीव्र करने के लिए सडक , बिजली ग्रिड , छात्रावास , विद्यालयों एवं सामुदायिक भवनों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के कार्य लगातार किए जा रहे है । इसी कडी में आज सोरवा में रव‍िदास समाज के 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया जा रहा है , सोरवा में इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में जनपद सदस्य भीम सिंह सोलंकी, श्री जयपाल खरत  श्री  हितेंद्र शर्मा, श्री  पंकज चौहान, श्री  गिरिराज मोदी, श्री भूमा भाई गोयल, श्री तेरसिंह हरवाल, श्री कमलेश हरवाल,श्री सुनील हरवाल, श्री प्रताप , सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री शंकर हरवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन श्री मुकाम हरवाल द्वारा किया गया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top