संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – जोबट विधायक सेना महेश पटेल आज भोपाल विधानसभा सत्र के लिए रवाना हुईं , रवाना होते समय मार्ग में बोरझाड़ फाटक से आखोली फाटक तक की हाल ही में बनी सड़क की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई , उन्होंने स्वयं वाहन से उतरकर सड़क का निरीक्षण किया और राह चलते नागरिकों से संवाद कर उनकी परेशानियाँ सुनीं , विधायक ने कहा कि एक साल भी नहीं हुआ और सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है , गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है , विधायक श्रीमती पटेल ने स्पष्ट किया कि इस विषय को वह विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगी और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करेंगी , विधायक पटेल ने कलेक्टर महोदय से भी माँग की है कि जिले में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए , उन्होंने कहा कि वे जनता की आवाज़ को विधानसभा में बुलंद करेंगी और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती से लड़ेंगी ।





