• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – जिला भाजपा संगठन कार्यकारणी के लिए प्रभारी सुदर्शन गुप्ता और वैभव पवार ने ली राय , सुदर्शन गुप्ता बोले प्रदेश संगठन के निर्देशों पर होगा जिला कार्यकारिणी का गठन ।

अलीराजपुर – जिला भाजपा संगठन कार्यकारणी के लिए प्रभारी सुदर्शन गुप्ता और वैभव पवार ने ली राय , सुदर्शन गुप्ता बोले प्रदेश संगठन के निर्देशों पर होगा जिला कार्यकारिणी का गठन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए जिले के प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एवं सह प्रभारी वैभव पवार झाबुआ में बैठक कर शाम 5:00 बजे अलीराजपुर पहुंचे जहां भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सांसद अनीता चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया जिसके बाद भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक हुई इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी शैलेश दुबे पूर्व विधायक माधो सिंह डाबर युवा नेता विशाल रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

फोटो 2

जिला कार्यकारिणी के लिए की चर्चा…..भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर चर्चा करने के लिए प्रभारी सुदर्शन गुप्ता और सह प्रभारी वैभव पवार ने एक-एक कर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सांसद अनीता नागर सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल जिला प्रभारी शैलेश दुबे पूर्व विधायक माधव सिंह डाबर एवं युवा नेता विशाल रावत से चर्चा कर जिला कार्यकारिणी के लिए उनकी राय जानी। इस दौरान जिले के प्रभारी बनकर आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देश पर वे यहां आए हैं और संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का चयन कर जिले की एक अच्छी टीम बने ऐसा प्रयास सबकी सहमति से किया जाएगा। सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा अलीराजपुर से पूर्व झाबुआ जाकर वहां पर भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जिला कार्यकारिणी के लिए चर्चा की गई है दोनों ही जिलों की रिपोर्ट वह प्रदेश संगठन को सौंपेंगे इसके बाद जिला कार्यकारिणी का गठन होगा। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने कहा की प्रदेश संगठन की मंशा है की जमीनी स्तर पर जुड़ा हुआ कार्यकर्ता आगे आए उन्होंने कहा कि हमारा बूथ लेवल का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है हमारे और कांग्रेस के संगठन में यही मूलभूत अंतर है जहां कांग्रेस में पदाधिकारी थोपे जाते हैं वहीं भाजपा में बूथ लेवल के कार्यकर्ता को भी जिला प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर काम करने का अवसर प्राप्त होता है। इस दौरान सह प्रभारी एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वेभव पवार ने कहा की पार्टी संगठन में जो अच्छा काम करता है उस पर प्रदेश स्तर से निगाह रखी जाती हैं भाजपा का प्रदेश संगठन ऐसे कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान करता है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी देता है उन्होंने कहा की भाजपा में हर कार्यकर्ता का पोषण होता है और जो अच्छा काम करेगा उसे भाजपा में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top