• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – ग्राम ककराना नर्मदा जी में भव्य नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन , सांसद अनीता चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत हुए शामिल ।

अलीराजपुर – ग्राम ककराना नर्मदा जी में भव्य नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन , सांसद अनीता चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत हुए शामिल ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो
फोटो

अलीराजपुर – हर घर तिरंगा , हर घर स्वच्छता अभियान के तहत मां नर्मदा जी में भव्य नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन ग्राम ककराना में आज मां नर्मदा जी की पवित्र धारा पर एक अद्भुत और प्रेरणादायक नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया , यह कार्यक्रम हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य जन-जन में स्वच्छता , राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश पहुँचाना हे , इस यात्रा में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ नौका पर सवार होकर प्रतिभागियों ने मां नर्मदा तट से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  रतलाम / झाबुआ / अलीराजपुर की सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान , विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत , तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत ,सोंडवा जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयड़िया , भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी , उमराली मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत , जनपद पंचायत सदस्य देवसिंह चौहान , वरिष्ठ नेता मांगीलाल दादा , श्रीमती बिना डावर , श्रीमती सुनीता कनेश , जनपद पंचायत सदस्य ओपसिंह सोलंकी , जनपद पंचायत सदस्य रवीना खरत , ककराना सरपंच मितलेश डावर , सरपंच गमी डोडवा , सरपंच मधु मंडलोई ,जनपद CIO एवं RI रवि डावर सहित बड़ी संख्या में शासन – प्रशासन के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे , सभी ने मां नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर साफ-सफाई की , इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन शैली है। मां नर्मदा जैसी पवित्र नदियों की स्वच्छता और संरक्षण हम सबका कर्तव्य है। नौका तिरंगा यात्रा के दौरान जनपद पंचायत सोंडवा की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ योगदान दिया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top