• Home
  • जोबट
  • जोबट – नेत्र संकलन केंद्र को मिला 125 वा नेत्रदान , स्व श्री बालकृष्ण खत्री जी के मृत्यु उपरांत परिवार ने नेत्र दान करने की इच्छा जताई ।

जोबट – नेत्र संकलन केंद्र को मिला 125 वा नेत्रदान , स्व श्री बालकृष्ण खत्री जी के मृत्यु उपरांत परिवार ने नेत्र दान करने की इच्छा जताई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

जोबट – नगर समाज के वरिष्ठ समाज सेवी , खत्री मेडिकल स्टोर्स के संचालक , गायत्री शक्तिपीठ उच्चतर मा.विद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट के आधार स्तंभ , 93 वर्षीय बालकृष्ण खत्री का निधन हुआ , परिवार की इच्छानुसार नेत्रदान करने की सूचना नेत्र संकलन केंद्र को दी नेत्र संकलन केंद्र संचालक डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना सूचना मिली ओर तुरंत दल के सदस्य टेक्नीशियन अजमेर सिंह डावर , दल प्रमुख अश्विन नागर , सहायक कपिल राठौड़ को दिवंगत के निवास पर भिजवाए , दल ने दिवंगत के दोनों आंखों के कार्निया निकालकर आइस बॉक्स में सुरक्षित किया , परिवार जनों को संभल बधाने एवं दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए गायत्री महामंत्र , महामृत्युंजय मंत्र से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की , साथ ही परिवार जनों को प्रशस्ति पत्र भी दल द्वारा प्रदान किया गया , मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी शिवराम वर्मा ने बताया खत्री परिवार द्वारा तीसरा नेत्रदान एवं केंद्र का 125 वा नेत्रदान है, नेत्र संकलन केंद्र ने इस कार्य के लिए खत्री परिवार की सराहना की एवं श्रद्धांजलि दी, एक व्यक्ति के कार्निया से न्यूनतम 2 ओर अधिकतम 6 लोगों तक को जीवन में रोशनी मिलेगी यह रिसर्च सफल रहा हे, दोनों कार्निया M K आई बैंक इंदौर भेज दिया गया , ज्ञात हो की कार्निया मृत्यु होने के 6 घंटे के अंदर निकाला जाता है , 20 घंटे के अंदर आई बैंक भेजा जाता है, 20 दिन के अंदर जरूरतमंदों को कार्निया प्रत्यारोपित कर दिया जाता है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से जोबट विधानसभा मे 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विद्युत व्यवस्था…

आलीराजपुर – जोबट मे व्यापारी की दुकान से हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा , गेंग को किया गिरफ्तार , 19 लाख रूपए नगदी एवं बलेनो कार जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त…

ByByनयन टवली Jun 22, 2026

जोबट – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर बता दिए नियम , टाइम लिमिट भी तय , उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीतू माथुर द्वारा जारी ध्वनि…

ByByनयन टवली May 23, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top