संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कट्ठीवाड़ा एवं आमखुट में सदस्यों की जमा राशि और ऋण संबंधी गंभीर गड़बड़ियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है , इसी मुद्दे को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की जाँच की माँग की , विधायक ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों ने वर्षों से बैंक में अपनी मेहनत की कमाई जमा की है , लेकिन शाखा स्तर पर सदस्यता एवं ऋण खाता संचालन में भारी अनियमितताएँ सामने आ रही हैं , ग्रामीणों द्वारा राशि जमा किए जाने के बावजूद नए ऋण स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं , कई सदस्यों के पास जमा राशि की रसीदें उपलब्ध होने के बाद भी बैंक रिकॉर्ड में उनकी प्रविष्टियाँ दर्ज नहीं की गई हैं , विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर से माँग की है कि इस पूरे प्रकरण की तत्काल जाँच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए , उन्होंने कहा कि आमजन की मेहनत की गाढ़ी कमाई से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।





