संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – गत दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा अलीराजपुर नगर मंडल द्वारा सांसद श्रीमती अनीता चौहान एवं भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती दिव्या गुप्ता के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थिति टंट्या मामा चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राहुल गांधी के पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया , महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में नारे के साथ विरोध प्रदर्शनकर्ताओं ने जीतू पटवारी हाय हाय ओर जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदर्शन किया , इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना नागर, महिला मोर्चा की बीना डावर, सुरमा कनेश, राजेश्वरी तंवर, रानी चौहान, बंगी रावत, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, रिंकेश तंवर, जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा , नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल , अंतिम राठौड़ , मनोज शर्मा सहित भाजपा एवं भाजपा महिला मोर्चा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।





