संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर :– मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी के अनुसार, बूथ क्रमांक मंडल बूथ क्रमांक 49 , 55 , 56 , 64 , 65 , 66 , 67 , 68 , 69 व 30 से अधिक मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में समस्त देशवासियों से आग्रह किया कि उपहार, पहनावा, सजावट वही जो भारत में बना हुआ हो जिससे वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिले और देश तरक्की कर सके , प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत देश की एकता के लिए जरूरी है, संपूर्ण दुनिया का ध्यान अब भारत की तरफ है, भारत में छिपी प्रतिभाओं को दुनिया देख रही है भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता विशेष रूप से बढ़ रही है , भगवान सूर्य की कृपा सदैव भारत पर बनी हुई है जिससे सोलर पावर से किसानों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है , प्राकृतिक आपदा के समय सेना मददगार बनी, प्रधानमंत्री ने आपदा में मददगार बने लोगों को धन्यवाद दिया , दुनिया के हर कोने में भारत की संस्कृति का प्रभाव दिखेगा, ऑपरेशन पोलो में सेना ने हैदराबाद को आजाद करवाया , नगर मंडल मीडिया प्रभारी चिराग थेपड़िया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 125वे मन की बात कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , सांसद अनीता नागर सिंह चौहान भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल , मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी,विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , रिंकेश तंवर , जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा , मुकेश बारेला , अभिषेक गेहलोत , हिमांशु चंदेल , दीपक परिहार,आशीष तवर , राकेश सेन , जितेंद्र राठौड़ , कपिल मेहता , संदीप माली , मनोज उपाध्याय , अन्तिम राठौड़ आदि कार्यकर्तागण ने अपने बूथ पर कार्यक्रम को सुना ओर देखा,आभार नगर मंडल महामंत्री राजेश गुप्ता व राकेश मंडलोई ने माना ।





