संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेड़ेकर के निर्देश एवं एसडीएम तपीश पांडे के मार्गदर्शन मे राजस्व एवं खनीज विभाग की सयुंक्त कार्यवाही ग्राम सोरवा क्षेत्र के कोसबा फलिए मे अवैध रूप से चल रहे रेत के कारोबार के अड्डे पर छापेमार कार्यवाही की , जहाँ तीन जेसीबी से रेत भरने का कार्य जारी था , जैसी ही टीम की आने की भनक इन रेत माफियाओ को लगी तो दो जेसीबी और डंफर लेकर वहा से रफु चक्कर हो गए टीम ने घेरा बंदी कर एक जेसीबी को पकड़ा और पूछताछ की तो पता लगा की यह जेसीबी भीम सिंह की है , टीम द्वारा ज़ब स्थल का बारीकी से निरिक्षण किया गया तो पता लगा की इन माफियाओ द्वारा स्थल पर एक नाला बनाया गया जहाँ से रेत का वजन बढ़ाने का अनैतिक कार्य भी यह माफिया संचालित करते थे , वहा मिली जेसीबी को टीम द्वारा सोरवा थाने पर खड़ा करवाया गया , एसडीएम द्वारा खनीज विभाग को निर्देश दिए गए की इस मामले पर कानूनी कार्यवाही प्रतिबद्ध की जाए ।
एसडीएम पांडे :- कलेक्टर सहाब के निर्देश पर अवैध रूप से रेत खनन और परिवहन करने वालों पर कार्यवाही निरंतर जारी है , आज राजस्व एवं खनीज विभाग द्वारा कार्यवाही की गईं है , जेसीबी जप्त कर थाने मे ख़डी करवाई है , आगे की कार्यवाही हेतु विभाग को निर्देश दिए है ।





