प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

अलीराजपुर – आज शासकीय एकीकृत हाई स्कूल कुलवट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत के मुख्य आतिथ्य में 34 साइकिलों का वितरण किया गया। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आ-जा सकें और शिक्षा में निरंतरता बनी रहे , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपालसिंह खरत ने कहा कि शासन विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए लगातार योजनाएँ चला रहा है। साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है , इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य देव सिंह चौहान , सरपंच मिरला जमरा , पेमला चौहान , CSC संचालक कारसिंह कनेश , प्राचार्य अकलसिंह रावत , जनशिक्षक चुपसिंह निंगवाल , वरिष्ठ शिक्षक भेरूसिंह चमेलका , शिक्षक जगनसिंह खरत , प्राचार्य अनारसिंह खरत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके माता-पिता उपस्थित रहे , कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने शासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें पढ़ाई के लिए रोज़ाना आने-जाने में सुविधा होगी ।





